ब्रांड अनुमति

जम्मू और कश्मीर बैंक 

जेएंडके बैंक की नई पहचान बैंक के दर्शन और व्यावसायिक रणनीति का दृश्य प्रतिनिधित्व है। तीन रंगीन वर्ग जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्गों की परस्पर क्रिया से निर्मित प्रतिरूप एक फैले हुए पंख वाला बाज़ है - जो शक्ति और सशक्तिकरण का प्रतीक है। तीनों क्षेत्रों के बीच तालमेल बैंक को नये क्षितिज की ओर अग्रसर करता है। हरा रंग विकास और नवीनीकरण का प्रतीक है, नीला रंग स्थिरता और एकता का संदेश देता है, तथा लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। ये सभी विशेषताएँ श्वेत प्रतिरूप में एकीकृत और आत्मसात हो जाती हैं।